India Post GDS 2nd Merit List 2026 : दोस्तों, अगर आप India Post GDS भर्ती 2026 के इंतजार में रात-दिन स्क्रीन चेक कर रहे हैं तो थोड़ा और धैर्य रखिए। India Post GDS 2nd Merit List 2026 अब सच में एक-दो दिनों के भीतर आ सकती है। हाँ, अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है, लेकिन जितने भी विश्वसनीय स्रोत हैं, वे यही बता रहे हैं कि दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 23 मार्च 2026 तक पूरी होने के बाद दूसरी लिस्ट जल्द ही जारी हो जाएगी। चौथे सप्ताह में यानी मार्च के आखिरी दिनों में ये लिस्ट आने की पूरी संभावना है।

पहली मेरिट लिस्ट 6-7 मार्च 2026 को सभी सर्कल्स में जारी हो चुकी है। 28,636 पदों के लिए निकाली गई इस भर्ती में लाखों युवाओं ने आवेदन किया था। अब जिन साथियों का नाम पहली लिस्ट में नहीं आया, उनके लिए India Post GDS 2nd Merit List 2026 ही उम्मीद की किरण है। सबसे अच्छी बात ये है कि जिनके 10वीं में 80% से ज्यादा नंबर हैं, उनका सिलेक्शन होने का चांस काफी मजबूत है। पहली लिस्ट में ऊपरी मेरिट वालों को जगह मिल गई, लेकिन बाकी वैकेंसी भरने के लिए दूसरी लिस्ट में थोड़ी कम स्कोर वालों को भी मौका मिल सकता है। 80% प्लस वालों के लिए तो ये लगभग पक्का माना जा रहा है, खासकर उन राज्यों में जहां वैकेंसी अभी भी बची हुई हैं।
India Post GDS 2nd Merit List 2026 : Overview
ग्रामीण डाक सेवक(GDS) पोस्ट ऑफिस का वो अहम पद है जो गांव-गांव तक डाक पहुंचाने, छोटे-मोटे फाइनेंशियल सर्विस देने और लोगों की रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने का काम करता है। Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Assistant GDS जैसी पोस्ट्स इसी के अंतर्गत आती हैं। सबसे खास बात – कोई लिखित परीक्षा नहीं! सिर्फ 10वीं के नंबरों के आधार पर मेरिट बनती है। न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और उम्र 18-40 साल के बीच। यही वजह है कि हर साल लाखों युवा इस भर्ती की तरफ रुख करते हैं।
इस बार कुल 28,636 पदों के लिए Schedule-I January 2026 के तहत आवेदन मांगे गए थे। पहले चरण की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चल रहा है। जिनका नाम पहली लिस्ट में आया है, उन्हें 23 मार्च तक अपने ओरिजिनल दस्तावेज लेकर रिपोर्ट करना है। इसके बाद अगर कुछ पद खाली रह गए तो India Post GDS 2nd Merit List 2026 जारी की जाएगी। पिछले सालों के ट्रेंड देखें तो ज्यादातर मामलों में दूसरी या तीसरी लिस्ट में भी काफी वैकेंसी भर जाती हैं।
India Post GDS 2nd Merit List 2026 कैसे चेक करें?
सबसे पहले घबराने की कोई बात नहीं। चेक करना बहुत आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ब्राउजर खोलें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://indiapost.gov.in/gdsonlineengagement या https://indiapostgdsonline.gov.in
- होमपेज पर बाईं तरफ “Candidate Corner” या “List of Shortlisted Candidates” सेक्शन ढूंढें।
- वहां “GDS Online Engagement Schedule-I, January-2026” के नीचे “List of Shortlisted Candidates” या “Supplementary List” का ऑप्शन दिखेगा।
- अपना राज्य/सर्कल चुनें (जैसे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार आदि)।
- PDF फाइल ओपन होगी। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम सर्च करें। Ctrl + F दबाकर आसानी से ढूंढ सकते हैं।
- अगर नाम आ जाए तो तुरंत प्रिंटआउट निकाल लें और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।
ध्यान रखें – लिस्ट PDF फॉर्मेट में आएगी, इसलिए मोबाइल पर भी आसानी से ओपन हो जाएगी। अगर साइट पर लोडिंग ज्यादा हो रही हो तो थोड़ी देर बाद ट्राई करें। कुछ साथी शेयर करते हैं कि शाम 6 बजे के बाद ट्रैफिक कम होता है, तब चेक करना बेहतर रहता है।
India Post GDS 2nd Merit List 2026 : क्या करें अगर नाम नहीं आया?
India Post GDS 2nd Merit List 2026 के बाद भी अगर वैकेंसी बची तो थर्ड या फोर्थ लिस्ट भी आ सकती है। लेकिन 80% से कम स्कोर वालों को अब ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। साथ ही, जिनका नाम आ जाए, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार रहना होगा – 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटो, बैंक डिटेल्स आदि सब ओरिजिनल लेकर जाना है।
GDS जॉब की खासियत ये है कि इसमें सैलरी अच्छी मिलती है – BPM को तो 4,500 से ज्यादा मूल वेतन के साथ DA, पेंशन और दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। गांव में रहकर ही सरकारी नौकरी करने का ये बेहतरीन ऑप्शन है। कई साथी बताते हैं कि पहली लिस्ट में 85-90% वालों को जगह मिली, लेकिन दूसरे लिस्ट में 78-82% तक भी सिलेक्शन हो जाता है। इसलिए 80% प्लस वालों के लिए ये लिस्ट गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
