RRB Group D CCAA Cut Off 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा CEN 08/2024 के तहत आयोजित ग्रुप डी (Level-1) भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आ रही है। परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की गई थी। अब लाखों अभ्यर्थी CBT रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसके बाद ही फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल की प्रक्रिया शुरू होगी, और खास तौर पर हुए सभी कैंडिडेट्स जो रेलवे डिपार्टमेंट से अप्रेंटिस किए हैं वह बहुत ही ज्यादा चिंतित हैं क्योंकि उन्हें लगता है पता नहीं उनका सिलेक्शन आरआरबी ग्रुप डी में होगा या नहीं क्या कट रहेगा कितने नंबर वाले सिलेक्ट होंगे इस तरीके से बहुत सवाल उनके मन में चल रहे हैं तो जानकारी के लिए बता दें इस आर्टिकल के नीचे आपको RRB Group D CCAA Cut Off 2026 के बारे में पूरी जानकारियां दी गई है ZONE WISE कट ऑफ बताए गए हैं याद रहे जो कट ऑफ आपको बताए गए हैं वह पूरी तरह से एनालिसिस है |

RRB Group D Result Date 2026
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, पिछले वर्षों के ट्रेंड और विशेषज्ञों के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 अप्रैल 2026 के अंत तक घोषित होने की मजबूत संभावना है। लगभग 32,438 पदों के लिए 1 करोड़ से ज्यादा आवेदनों के आधार पर रिजल्ट जोन-वाइज जारी किया जाएगा, जिसमें मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ मार्क्स और योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।
हालांकि, इस विषय में रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन, तारीख या घोषणा जारी नहीं की गई है। आधिकारिक वेबसाइटों (जैसे rrbcdg.gov.in, rrbajmer.gov.in आदि) पर भी रिजल्ट या उसकी संभावित तारीख का कोई उल्लेख नहीं है। इसलिए उम्मीदवारों से सलाह है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें। रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है, इसलिए नियमित चेक करते रहें।
RRB Group D CCAA Cut Off 2026 : संभावित कट ऑफ
| Zone | RRB Group D CCAA Cut Off 2026(CBT+NAC) |
| बिलासपुर | 52-53 |
| भोपाल | 50-52 |
| बेंगलुरु | 52-55 |
| गोरखपुर | 52-54 |
| भुवनेश्वर | 53-55 |
| अजमेर | 50-52 |
| रांची | 50-53 |
| पटना | 54-56 |
| प्रयागराज | 56-58 |
| कोलकाता | 56-58 |
| सिकंदराबाद | 58-60 |
| गुवाहाटी | 54-56 |
| चेन्नई | 55-57 |
| चंडीगढ़ | 55-58 |
| अहमदाबाद | 54-56 |
| मुंबई | 55-58 |
RRB Group D Result Date 2026 ऐसे करें चेक
रिजल्ट जारी होने पर इसे चेक करना बहुत आसान है। रिजल्ट जोन-वाइज अलग-अलग क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगा। स्कोरकार्ड भी बाद में जारी किया जा सकता है। निम्न स्टेप्स फॉलो करें:
- अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
आपने जिस जोन (क्षेत्र) से आवेदन किया था, उसी की साइट पर जाएं। उदाहरण:
- चंडीगढ़: www.rrbcdg.gov.in
- अजमेर: www.rrbajmer.gov.in
- प्रयागराज: www.rrbald.gov.in
- अन्य जोन: rrbahmedabad.gov.in, rrbkolkata.gov.in आदि।
(सभी जोनों की लिस्ट के लिए www.indianrailways.gov.in या www.rrbapply.gov.in देखें।)
- होमपेज पर “Results” या “CEN 08/2024” सेक्शन खोजें
होमपेज पर “Results”, “Latest Notices” या “Group D (Level-1) CBT Result 2026” जैसा लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें। - रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें
रिजल्ट PDF में आपके जोन के सभी योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर लिस्टेड होंगे। साथ ही कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध होगी। - अपना रोल नंबर चेक करें
PDF में सर्च करें (Ctrl + F) या स्क्रोल करके अपना रोल नंबर देखें। अगर मिल जाता है तो आप अगले चरण (PET) के लिए क्वालीफाई हैं। - स्कोरकार्ड डाउनलोड करें (अगर उपलब्ध हो)
कुछ जोनों में अलग से लॉगिन (रजिस्ट्रेशन नंबर + पासवर्ड) करके स्कोरकार्ड डाउनलोड करना पड़ सकता है।
