RRB Technician Grade 3 Answer Key 2026 : दोस्तों, अगर आपने आरआरबी टेक्निशियन ग्रेड 3 या ग्रेड 1 सिग्नल की परीक्षा दी है, तो इन दिनों आपकी आंखें मोबाइल स्क्रीन पर टिकी होंगी। हर सुबह उठते ही पहला काम यही होता है कि आरआरबी की वेबसाइट चेक कर लें – कहीं आंसर की तो नहीं आ गई? जानकारी के लिए बता दे RRB Technician Grade 3 Answer Key 2026 अभी-अभी इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुकी है सभी छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वह रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं |

CEN 02/2025 के तहत यह भर्ती चल रही है। कुल 6238 पदों के लिए टेक्निशियन ग्रेड 1 सिग्नल और ग्रेड 3 की वैकेंसी निकाली गई थी। एग्जाम 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में हुआ। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत पूरे देश के लाखों युवा इसमें शामिल हुए। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी जैसे शहरों से हजारों कैंडिडेट्स ने पेपर दिया। अब सबकी नजर आंसर की पर है क्योंकि इससे पता चल जाएगा कि स्कोर कितना है और आगे डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल के लिए चांस है या नहीं।
RRB Technician Grade 3 Answer Key 2026 Date
कब आएगी आंसर की? वास्तविक अपडेट
आरआरबी टेक्निशियन ग्रेड 3 की उत्तर कुंजी इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुकी है सभी छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वह इसे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं और 27 मार्च 2026 तक प्रश्नों पर चलेंगे कर सकते हैं |
RRB Technician Grade 3 Answer Key 2026 ऐसे करें चेक
आरआरबी की 21 रीजनल वेबसाइट्स पर यह लिंक एक्टिवेट होगा। सबसे पहले पता करें कि आपने किस रीजन में अप्लाई किया था – जैसे उत्तर प्रदेश के लिए आरआरबी इलाहाबाद, लखनऊ वाले अक्सर आरआरबी चंडीगढ़ या कोलकाता से लिंक करते हैं। मुख्य वेबसाइट्स हैं – rrbcdg.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbbbs.gov.in आदि। या फिर सीधे rrb.digialm.com पर लॉगिन ट्राई करें।
यहां स्टेप्स हैं:
- अपने रीजन की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें (उदाहरण: www.rrbcdg.gov.in)।
- होमपेज पर “CEN 02/2025 (Tech-I and III): Exam Responses & Objection Tracker” या “Technician Grade 3 Answer Key” वाला लिंक ढूंढें।
- लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज खुलेगा।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें (पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ एडमिट कार्ड के अनुसार)।
- कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
- आपका क्वेश्चन पेपर, रिस्पॉन्स शीट और ऑफिशियल आंसर की दिख जाएगी।
- PDF डाउनलोड कर लें। लिंक कुछ दिनों के लिए ही एक्टिव रहता है, इसलिए जल्दी कर लें।
रिस्पॉन्स शीट में आपके चुने गए ऑप्शन हाइलाइटेड होते हैं। की के साथ मिलाकर आसानी से स्कोर निकाल सकते हैं।
RRB Technician Grade 3 Answer Key 2026 ऑब्जेक्शन कैसे उठाएं?
अगर कोई सवाल गलत लगे तो आप ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। आमतौर पर आंसर की आने के 7 दिनों के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है। हर सवाल के लिए 50 रुपये फीस लगती है। ऑब्जेक्शन ट्रैकर में ही ऑप्शन मिलेगा। सही सबूत (जैसे स्टैंडर्ड बुक रेफरेंस) के साथ भेजें। आरआरबी चेक करेगी और अगर सही पाया तो फाइनल की में बदलाव होगा। पिछले साल भी कई कैंडिडेट्स ने इस तरीके से मार्क्स बढ़ाए थे।
RRB Technician Grade 3 Answer Key 2026 : कट ऑफ मार्क्स
फाइनल आंसर की आने के कुछ हफ्ते बाद रिजल्ट घोषित होगा। फिर शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। कट-ऑफ हर रीजन और कैटेगरी में अलग-अलग रहता है। जनरल कैटेगरी में 70-75 के आसपास स्कोर सुरक्षित माना जा सकता है, लेकिन यह सिर्फ अनुमान है। SC/ST/OBC में थोड़ा कम हो सकता है।

kishankssahni6896@gmail.com