SSC GD Exam Date 2026 : लखनऊ समेत पूरे देश के लाखों युवा इन दिनों SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in को बार-बार रिफ्रेश कर रहे हैं। SSC GD Constable 2026 की परीक्षा की नई तारीखें किसी भी पल घोषित हो सकती हैं। पहले यह परीक्षा 23 फरवरी 2026 को होनी थी, लेकिन SSC MTS परीक्षा के कारण इसे टाल दिया गया। अब उम्मीद है कि एक-दो दिनों के अंदर या मार्च के आखिरी हफ्ते में नई डेट्स आ जाएंगी। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस नहीं आया है। कई उम्मीदवारों ने मुझे बताया कि वे सुबह उठते ही सबसे पहले SSC पोर्टल चेक करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो चिंता न करें – यह आर्टिकल आपके सारे सवालों का जवाब देगा।

SSC GD भर्ती में इस बार 25,487 पदों के लिए आवेदन दिसंबर 2025 में भरे गए थे। परीक्षा Computer Based Test (CBT) मोड में होगी। SSC ने साफ कहा है कि नई तारीखें मार्च 2026 में ही घोषित होंगी और परीक्षा अप्रैल में संभव है। सिटी स्लिप परीक्षा से एक हफ्ता पहले और एडमिट कार्ड 2-3 दिन पहले जारी होगा। इसलिए अब समय बर्बाद न करें। सिलेबस वही है जो नोटिफिकेशन में था – 10वीं स्तर का, लेकिन स्मार्ट तरीके से तैयार करें तो 80 में से 70+ स्कोर आसानी से हो सकता है।
SSC GD Exam Pattern 2026
परीक्षा ऑनलाइन होगी, कुल 80 प्रश्न, 160 अंक, 60 मिनट का समय। हर सही जवाब पर 2 अंक, गलत पर 0.25 अंक कटेंगे। चार सेक्शन बराबर वेटेज वाले:
- Part A: General Intelligence & Reasoning – 20 प्रश्न, 40 अंक
- Part B: General Knowledge & General Awareness – 20 प्रश्न, 40 अंक
- Part C: Elementary Mathematics – 20 प्रश्न, 40 अंक
- Part D: English/Hindi – 20 प्रश्न, 40 अंक
परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी। कैलकुलेटर की अनुमति नहीं। नेगेटिव मार्किंग के कारण अटकलें न लगाएं – सिर्फ पक्के सवाल ही अटेम्प्ट करें।
SSC GD सिलेबस 2026: सेक्शन-वार पूरी जानकारी
SSC ने अलग से सिलेबस PDF नहीं जारी किया, लेकिन नोटिफिकेशन में इंडिकेटिव सिलेबस दिया है। पिछले सालों से कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। चलिए विस्तार से देखते हैं:
1. General Intelligence & Reasoning (जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग)
यह सेक्शन सबसे स्कोरिंग है, अगर प्रैक्टिस अच्छी हो। 10वीं स्तर का, लेकिन पैटर्न वाली सोच चाहिए। मुख्य टॉपिक्स:
- Analogies (समरूपता)
- Similarities and Differences (समानताएं और अंतर)
- Spatial Visualization & Orientation (स्थानिक दृश्य और दिशा)
- Visual Memory (दृश्य स्मृति)
- Discrimination & Observation (भेदभाव और अवलोकन)
- Relationship Concepts (संबंध अवधारणाएं)
- Arithmetical Reasoning (अंकगणितीय तर्क)
- Figural Classification (आकृति वर्गीकरण)
- Arithmetic Number Series (अंकगणितीय संख्या श्रृंखला)
- Non-Verbal Series (गैर-मौखिक श्रृंखला)
- Coding-Decoding (कोडिंग-डिकोडिंग)
- Embedded Figures, Mirror & Water Images, Paper Folding & Cutting
टिप: रोज 30-40 प्रश्न प्रैक्टिस करें। पिछले सालों में Coding-Decoding और Analogy से 4-5 प्रश्न आए थे। अगर आप 18-19 अंक यहां से लाते हैं तो बाकी सेक्शन आसान लगेंगे।
2. General Knowledge & General Awareness (जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस)
यह सेक्शन करंट अफेयर्स और स्टेटिक GK का मिश्रण है। रोज अखबार पढ़ने वालों के लिए सोने पर सुहागा। टॉपिक्स:
- Current Events (राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय)
- India & Neighbouring Countries – Sports, History, Culture, Geography, Economic Scene, General Polity
- Indian Constitution
- Scientific Research
- Important Days, Awards, Books & Authors
पिछले साल Current Affairs से 8-10 और स्टेटिक GK से 10-12 प्रश्न आए। Lucent GK किताब + Pratiyogita Darpan या App से महीने के करंट अफेयर्स कवर करें। रोज 20 प्रश्न सॉल्व करें।
3. Elementary Mathematics (प्रारंभिक गणित)
10वीं का लेवल, लेकिन स्पीड चाहिए। कैलकुलेशन पर फोकस। मुख्य टॉपिक्स:
- Number Systems, Whole Numbers, Decimals & Fractions
- Fundamental Arithmetical Operations
- Percentages, Ratio & Proportion, Averages
- Interest (Simple & Compound), Profit & Loss, Discount
- Mensuration (Area, Volume)
- Time & Distance, Time & Work
- Ratio & Time
Simplification और Data Interpretation से अक्सर 3-4 प्रश्न आते हैं। R.S. Aggarwal या Kiran SSC Maths बुक से शुरू करें। रोज 25-30 प्रश्न और टाइम्ड मॉक लें।
4. English/Hindi (अंग्रेजी या हिंदी)
आप अपनी भाषा चुन सकते हैं। हिंदी माध्यम के ज्यादातर कैंडिडेट हिंदी चुनते हैं।
English: Spot the Error, Fill in the Blanks, Synonyms/Antonyms, Idioms & Phrases, One Word Substitution, Cloze Passage, Reading Comprehension, Active/Passive Voice, Sentence Improvement।
Hindi: संधि-विच्छेद, उपसर्ग-प्रत्यय, पर्यायवाची-विलोम, मुहावरे-लोकोक्तियां, वाक्य शुद्धि, समास, अनेकार्थी शब्द, वाच्य, क्रिया, अंग्रेजी पारिभाषिक शब्दों के हिंदी समानार्थक, सरल/संयुक्त वाक्य रूपांतरण।
Cloze Test और Error Spotting से 5-6 प्रश्न आते हैं। अगर हिंदी मजबूत है तो 18+ अंक आसानी से। Objective General Hindi किताब से प्रैक्टिस करें।
SSC GD Exam Date 2026 : आगे की प्रक्रिया
परीक्षा के बाद क्या?
CBT क्लियर करने वालों को Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) देना होगा। ऊंचाई, वजन, छाती (पुरुषों के लिए), दौड़ (पुरुष: 5 किमी 24 मिनट, महिला: 1.6 किमी 8.5 मिनट)। फिर मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। NCC सर्टिफिकेट वाले को बोनस मार्क्स मिलते हैं।
